धन श्री गुरु नानक देव जी लंगर सेवा ट्रस्ट ने वृद्धाश्रम में मनाया अपना द्वितीय स्थापना दिवस
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी, व फेमस यूट्यूबर हुए सम्मानित

सुल्तानपुर। धन श्री गुरुनानक देव जी का 566वें प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर धन श्री गुरुनानक देव जी लंगर सेवा ट्रस्ट संस्था द्वारा अपनी दूसरी वर्षगाँठ कार्यक्रम को आनन्द भवन वृद्धाश्रम तुराबखानी में बुजुर्गो के साथ बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि आरपीएस मानवाधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट, पी.के. अवधी कॉमेडी ग्रुप अलीगंज, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, रणजीत सिंह सलूजा, यूट्यूबर शिवा भाई भुक्कड़ सुल्तानपुरिया, यूट्यूबर पीयूष भाई मिस्टर खब्बू, हरविंदर सिंह प्रबंधक ग्रामीण बैंक,मंजीत सिंह गोबिंद प्रतापगढ़ से, सतपाल सिंह, संदेश फाउण्डेशन के अध्यक्ष प्रदीप यादव पत्रकार सहित समाजसेविका सरिता यादव, किरन गुप्ता, सुनीता गुप्ता आदि शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का संस्था के मुख्य ट्रस्टी सरदार गगनदीप सिंह द्वारा शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके बाद बुजुर्गों के हाथों केक कटवाने के उपरांत वहां उपस्थित सभी वृद्ध जनों को भोजन और मिष्ठान खिला कर धन श्री गुरु नानक देव जी लंगर सेवा ट्रस्ट संस्था का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया। इस समारोह को सफल बनाने में लंगर सेवा टीम के महेश दत्त , प्रभाकर दत्त , परवेज अहमद , हरप्रीत सिंह शानू जी, शिव नायक मास्टरसाहब ,सतपाल सिंह रम्मो, गुरप्रीत सिंह का विशेष सहयोग रहा।



