भरथना में प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता 14-15 फरवरी को होगी सम्पन्न

भरथना,इटावा। आधा सैकडा से अधिक दिवंगत समाजसेवियों की स्मृति में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आगामी 14 व 15 फरवरी को मिडिल स्कूल प्रांगण में सम्पन्न होगी। जिसमें विभिन्न जनपदों की टीमें प्रतिभाग करेगीं।

उक्त आशय की जानकारी आदर्श वालीबाल क्लब भरथना के अध्यक्ष सुखराम सिन्धी ने देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी आधा सैकडा से अधिक समाजसेवियों की स्मृति में आगामी 14 व 15 फरवरी दिन शनिवार व रविवार को प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता व 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे से बैट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। कस्बा के जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में सम्पन्न उक्त प्रतियोगिता में बाह, आगरा,अछईपुर,मैनपुरी,बाँदा आदि स्थानों के खिलाडी प्रतिभाग करेगें। जिसमें विजेता टीम को 7100 रूपए व उपविजेता टीम को 3100 रूपए नगद पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा। अध्यक्ष श्री सिन्धी ने नगर व क्षेत्र के समस्त खेलप्रेमियों से निश्चित तिथि व समय पर पहुँचकर खेल का आनन्द लेने की अपील की है।


हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुलासी निवासी युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जिससे गांव सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला हुलासी के करीब 25–30 ग्रामीण जसवंतनगर स्थित एमएस मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली मॉडल तहसील से पहले हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली के पीछे बैठे महेंद्र प्रताप पुत्र विनोद, निवासी नगला हुलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गनीमत रही कि हादसे में अन्य कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। युवक की मौत से गांव में मातम पसरा है।

Related Articles

Back to top button