बिग बॉस 19 में शांत रहकर भी ये एक्ट्रेस कर रही है सबसे खतरनाक खेल, तीसरी पोजीशन पर पहुंचकर फिनाले की राह की आसान

रिएलिटी शो बिग बॉस 19 अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। घर के अंदर माहौल हर दिन बदल रहा है और दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिनाले में अब बहुत कम समय बचा है इसलिए हर कंटेस्टेंट पूरी ताकत लगाकर खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है।

इस बीच वीक 12 की टॉप पांच लिस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। ट्विटर पर हुए वोटिंग ट्रेंड के आधार पर यह पांच नाम सबसे आगे निकल कर आए और अब दर्शकों के बीच यह सवाल गर्म है कि आखिर अंत में ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी।

फरहाना भट्ट
वीकेंड के वार में अक्सर सलमान खान की डांट सुनने वाली फरहाना ने इस बार पूरा गेम पलट दिया। वीक 12 में उन्होंने सभी को चौंकाते हुए पहला स्थान हासिल किया। दर्शक अब उन्हें एक मजबूत दावेदार मान रहे हैं।

गौरव खन्ना

टीवी के जाने-माने कलाकार गौरव खन्ना कई हफ्तों तक नंबर वन पर रहे। इस बार वह दूसरे स्थान पर आ गए और फरहाना से पिछड़ गए। फिर भी फिनाले रेस में वो अभी भी सबसे दमदार चेहरों में से एक हैं।

अशनूर कौर

लोकप्रिय अभिनेत्री अशनूर इस हफ्ते तीसरी पोजीशन पर पहुंचीं। उनका शांत लेकिन रणनीतिक खेल दर्शकों को पसंद आ रहा है।

गौरव खन्ना को चाहिए ‘ऑस्कर’, जानें फरहाना ने ऐसा क्यों कहा

तान्या मित्तल

तान्या ने इस बार चौथा स्थान पाया। शुरुआती हफ्तों के मुकाबले उन्होंने अपने गेम में अच्छा सुधार दिखाया है।

प्रणित मोरे

वीक 12 में प्रणित ने पहली बार टॉप पांच में जगह बनाई। वह इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं और इस नई एंट्री ने कई लोगों का ध्यान खींचा है।

Related Articles

Back to top button