दिल्ली मेट्रो से जाने वाले सावधान, आज रात से इन 57 स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट बंद करने की तैयारी

Delhi Metro stations closed 10 October: राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘सिटीजंस फॉर जस्टिस एंड पीस’ (CJP) के बड़े विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सतर्क हो गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को औपचारिक पत्र भेजकर कड़े एहतियाती कदम उठाने की सिफारिश की है। पुलिस प्रस्ताव के अनुसार, 9 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक 57 संवेदनशील मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखे जा सकते हैं, साथ ही इन रूट्स पर ट्रेनों के फेरे भी सीमित किए जा सकते हैं। 416 किलोमीटर लंबे नेटवर्क और 12 लाइनों में फैले दिल्ली मेट्रो सिस्टम पर इस फैसले से लाखों दैनिक यात्रियों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ सकता है।
पुलिस द्वारा DMRC को भेजी गई सूची में लुटियंस दिल्ली, मध्य, उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के लगभग सभी प्रमुख इंटरचेंज और व्यस्ततम स्टेशन शामिल हैं।
संवेदनशील 57 मेट्रो स्टेशनों की सूची
-
सेंट्रल और लुटियंस दिल्ली: राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ, उद्योग भवन (सेवा तीर्थ), लोक कल्याण मार्ग, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, शिवाजी स्टेडियम, इंद्रप्रस्थ, आरके आश्रम मार्ग, झंडेवालान।
-
उत्तर और पुरानी दिल्ली: नई दिल्ली, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस, विधानसभा, विश्वविद्यालय, जीटीबी नगर, इंद्रलोक, कन्हैया नगर, आजादपुर, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़।
-
दक्षिण दिल्ली: हौज खास, आईएनए (दोनों लाइनें), जोरबाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, सराय काले खां-निजामुद्दीन, अर्जनगढ़, कालिंदी कुंज, जसोला, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओखला विहार।
-
उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली: करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, नेताजी सुभाष प्लेस, मजलिस पार्क, शालीमार बाग, रिठाला, रोहिणी पूर्व, रोहिणी पश्चिम।
-
उत्तर-पूर्वी और पूर्वी दिल्ली: सीलमपुर, मौजपुर, जाफराबाद, सीलमपुर-स्वागत, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा।
करोड़ों की दौलत, फिर भी मुंबई में 1BHK फ्लैट और घर में AC तक नहीं; नाना पाटेकर की सादगी देख आंखें भर आएंगी
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में यदि आप 9 या 10 अक्टूबर को मेट्रो से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और ‘DMRC 2.0 / Saarthi’ ऐप पर लाइव स्टेटस अवश्य जांच लें।



