घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत से मचा कोहराम
भरथना के ग्राम बनामई में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुआ था मजदूर

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनामई में बीती 1 माई की शाम 4 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर रिंकू शाक्य 23 वर्ष पुत्र वीरेंद्र शाक्य निवासी ग्राम सराय रमायन गम्भीर रूप से घायल हो गया था।
जिसे पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेजाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर की गम्भीर हालत के चलते चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर के दिया था। जहां मजदूर रिंकू इलाज के बीच जिंदगी और मौत से जूझ रहा था।
इसी बीच रविवार को इलाज के दौरान घायल रिंकू की दर्दनाक मौत हो गई।
रिंकू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में बुरी तरह कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर व उसके चालक की तलाश शुरू कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रिंकू को मजदूरी के लिए एक नामजद व्यक्ति लेकर घर से गया था। मृतक अपने तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा अविवाहित भाई था। रिंकू की मौत के बाद मां कमला देवी,पिता वीरेंद्र शाक्य,भाई मनोज और विनोद समेत तीनों बहनों का रो-रोकर बुरहाल बना हुआ है।



