शिकार की तलाश में बैठा खतरनाक काला कोबरा

खाद की बोरियों के बीच बैठे कोबरा की फ़ुस्कारा से गोदाम छोड़ भागे किसान और पल्लेदार

इटावा। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सहकारी समिति लिमिटेड सराय भूपत विकास खंड जसवन्तनगर की खाद गोदाम के अंदर दीवार किनारे रखी खाद की कुछ अंतिम बोरियों के पीछे एक 4 फीट लम्बा खतरनाक स्पेक्टिकल कोबरा सांप कहीं से आकर छिपकर शिकार की तलाश में बैठ गया था तभी गांव के ही किसान उदयवीर सिंह यादव ने जैसे ही खाद की बोरी उठाई उसी समय वह कोबरा किसान पर हमलावर होकर तेजी से फ़ुस्कारा जिसके बाद वे वहीं बचाओ बचाओ चिल्लाते हुए उछलकर जमीन पर गिर गए जिससे उनके हाथ में काफी चोट भी आ गई।

उदयवीर सिंह ने बताया कि बेहद काले रंग का खतरनाक कोबरा नाग देखकर वे बेहद ही डर गए थे फिर उन्होंने वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी से उनकी विशेष हेल्पलाइन पर मदद मांगी जिसके बाद डॉ आशीष ने मौके पर पहुंचकर उक्त खतरनाक स्पेक्टिकल कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर गोदाम में खाद लेने आए सभी किसानों को सुरक्षित कर दिया। डॉ.आशीष ने सामाजिक वानिकी विभाग इटावा के दिशा निर्देशन में उस कोबरा को सुरक्षित प्राकृतवास में ले जाकर तत्काल छोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button