रास-ए-रंग डांडिया नाइट में डांडिया नृत्य ने बिखेरा जलवा

भरथाना,इटावा। भरथना कस्बा के इटावा रोड स्थित शशि विलास पैलेस में बीती रात “रास-ए-रंग डांडिया नाइट” का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दिवियापुर के सपा विधायक प्रदीप यादव द्वारा मां दुर्गा की भव्य आरती पूजा से संपन्न हुआ। आरती के पश्चात गरबा नृत्य की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्रवासी मौजूद रहे और सभी ने गरबा एवं डांडिया नृत्य खेलकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक लवकुश ठाकुर ने किया।

आयोजन के होस्ट शशि विलास पैलेस के संचालक भोलासिंह यादव,और मैनेजमेंट प्रगति यादव ने किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली, जिसे एक यादगार शाम बना दिया। टीम मैम्बर्स मैक्स,पारस शुक्ला, दीपिका गुप्ता,दीपाली चौहान, अनुज,दीप्ति,पूजा तोमर, प्रिया यादव,स्वीटी तोमर, दुबे आदि टीम सदस्यों ने कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न कराया।

Related Articles

Back to top button