सफाई कर्मियों ने काशीराम कॉलोनी की चमाचम
पालिका प्रशासन ने कालोनी में चलाया विशेष सफाई अभियान

भरथना,इटावा। भरथना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अजय यादव गुल्लू के आदेश पर शुक्रवार को पालिका प्रशासन की तीन दर्जन वाली सफाईकर्मियों की विशेष टीम ने नगला गुदे सम्पर्क मार्ग स्थित कांशीराम कालोनी में विशेष सफाई अभियान के तहत कॉलोनी की नालियां, सड़कें,पार्क आदि साफ सफाई कर चमाचम कर दिया है।
कालोनी की साफ सफाई के दौरान पालिका के सफाई प्रभारी पंकज दुबे ने बताया कि पालिकाध्यक्ष श्री यादव के आदेश पर तीन दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों वाली विशेष टीम के सहयोग से कालोनी में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया है।
जिसमें विभिन्न नालियों को तरीझार सिल्ट निकाली गई है,साथ ही नालियों के आस पास जमी घास को कटवाकर कालोनी को चमाचम किया गया है।
तीन दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों वाली टीम के नेतृत्व के लिए दो सफाई नायक सौरभ यादव और चंद्र शेखर को ट्राली युक्त दो ट्रैक्टर लगाए गए थे।
काशीराम कालोनी की विशेष साफ सफाई अभियान के तहत की गई साफ सफाई के बाद कालोनी के बासिंदो ने पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।



