मीठा ज़रूर है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं है शरीफा

सीताफल खाने से पहले जानें इसके फायदे और नुकसान। ज्यादा मात्रा में शरीफा से हो सकती हैं कई समस्याएं।

Custard Apple Side Effects: सीताफल यानी शरीफा का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। खासकर सीताफल बासुंदी और आइसक्रीम का स्वाद तो लोगों को दीवाना बना देता है। मगर क्या आप जानते हैं कि यह स्वादिष्ट फल हर किसी के लिए नहीं है?

सेहत के लिए फायदेमंद (Benefits of eating Custard Apple)

शरीफा (Custard Apple) विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। ये त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। मगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करना उल्टा असर दिखा सकता है।

ज्यादा खा लिया तो हो सकती हैं ये समस्याएं (Side Effects of custard apples in hindi)

यदि आप पेट से जुड़ी किसी दिक्कत से जूझ रहे हैं तो शरीफा से दूरी बनाना ही बेहतर है। इसका ज़्यादा सेवन गैस, पेट दर्द और दस्त जैसी दिक्कतें खड़ी कर सकता है। खासतौर पर जिनका पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर है, उन्हें इस फल से सावधान रहना चाहिए।

एलर्जी वालों के लिए बन सकता है परेशानी का कारण (Custard Apple Skin Concerns)

कुछ लोगों को शरीफा खाने के बाद खुजली या स्किन पर रैशेज़ जैसी एलर्जी हो सकती है। अगर ऐसा हो तो फौरन इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें। शरीफा का मीठा स्वाद हर किसी को सूट नहीं करता। त्वचा रोग भी एक प्रकार का Side Effects है Custard Apple का।

बीज गलती से भी न निगलें, वरना हो सकता है ज़हर का असर

इस फल के बीज खाने के लिए नहीं होते। ये अंदर से जहरीले हो सकते हैं और इनका सेवन शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए बीज निकालकर ही फल खाएं और बच्चों को भी इसे सावधानी से दें।

How to relieve tired legs and feet: सिर्फ 15 मिनट और आपके पैरों का दर्द खत्म

Related Articles

Back to top button