रहस्यमयी सुरंग देखने के लिए उमड़ रही भीड़, प्रशासन बेखबर

महराजगंज, रायबरेली। विकास खंड क्षेत्र के ओई गांव में टीले पर स्थित खेत की जमीन धंसने से दिख रही रहस्यमयी सुरंग एवं प्राचीन ईटो की दीवाल के चार दिन बीतने के बाद भी प्रशासनिक अमला निष्क्रिय नजर आ रहा। मौके पर किसी प्रकार की बैरिकेडिंग या सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम न होने से जमा हो रही भीड़ में से युवक अंदर कूद जान जोखिम में डाल रहे। जिस पर सोमवार को सुरंग में कूदे युवकों के हाथ प्राचीन मिट्टी की सुराही, हैडलयुक्त धूपदानी (हंडी) हाथ लगी जो की किसी मानव सभ्यता का राज दफन होने की निशानी को दर्शा रही।

जिस पर खेत धसने की जगह पर कौतुहलता वश सैकड़ो लोगो का जमावड़ा बिना पुख्ता सुरक्षा एवं तारबंदी के खतरा बढ़ा रहा।

मालूम हो की शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान ओई गांव स्थित खेत की जमीन धसने से सुरंगनुमा रास्ता दिखने लगा जिस पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचें एसडीएम चंद्र प्रकाश गौतम द्वारा स्थल का निरीक्षण कर डीएम को अवगत कराया गया जिस पर डीएम सरनीत कौर ब्रोका द्वारा पुरातत्व विभाग को पत्र लिखा गया। किन्तु चार दिन बाद भी स्थिति जस की तस नजर आ रही। जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही। ग्रामीणों का कहना है की अधिक भीड़ लगातार सुरंग के पास आ रही जिस पर सुरक्षा घेरा लगा पुरातत्व विभाग से जल्द से जल्द खुदाई शुरू कराई जाये।

Related Articles

Back to top button