कांग्रेस नेता ने कराया लस्सी वितरण, बेटी के जन्मदिन को किया सेलिब्रेट

सुल्तानपुर।भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत दिलाने के लिए बेटे के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता व अधिवक्ता प्रेम प्रकाश अग्रहरि ने अपने चौक स्थित कैंप कार्यालय पर लस्सी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।
कांग्रेस के विधि विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट मदन तिवारी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव मोहसिन सलीम कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष मानिकचंद श्रीवास्तव व कांग्रेस के आरटीआई के शहर अध्यक्ष शाईद खालिद की मौजूदगी में लस्सी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।पैसे से अधिवक्ता प्रेम प्रकाश अग्रहरि बताते हैं कि गर्मी में बीते कई बरसों से वह इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं चौक क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार में आने वाले राहगीरो ग्राहक व नागरिको के लिए शीतल लस्सी की व्यवस्था की जाती है। एक व्यापारी के नाते ग्राहकों की सेवा करना और बच्चों में ग्राहकों के प्रति आदर का संस्कार भरना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। कार्यक्रम में अधिवक्ता वेद प्रकाश शुक्ल हरतोष मिश्रा एडवोकेट , हामिद राईनी ,शब्बू भाई,मानिक चन्द्र श्रीवास्तव पूर्व सभासद बेनू शुक्ला मौजूद रहे।



