संगठन सृजन अभियान के तहत कॉंग्रेस ने की बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

ऊँचाहार, रायबरेली। बुधवार को कांग्रेस ने अपने गांव स्तर तक के पदाधिकारियों की अहम बैठक करके आसन्न विधान सभा चुनाव के लिए पेंच कसा है। अधिकारिक रूप से कार्यक्रम संगठन सृजन का था , किंतु पूर्व विधायक कुंवर अजयपाल सिंह की सक्रियता ने इस कार्यक्रम को बेहद खास बना दिया।
बुधवार को नगर के देव गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में ऊंचाहार और रोहनिया विकास खंड के पार्टी पदाधिकारी एकत्र हुए । इसमें ग्राम पंचायत तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया था । इस आयोजन ने अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से और प्रेक्षक कुलदीप सिंह नागरा , प्रदेश कांग्रेस के संजय सिंह और विजेंद्र मिश्र ने शिरकत की । कार्यक्रम में जहां एक ओर संगठन की सक्रियता की चर्चा हुई वहीं दूसरी ओर आगामी विधान सभा चुनाव फतेह करने को लेकर भी मंथन हुआ । पूर्व विधायक कुंवर अजयपाल सिंह की मौजूदगी से काग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश आसमान पर था ।
पार्टी के नेताओं का जोर था कि रायबरेली जिले में कांग्रेस का संगठन इतना मजबूत हो कि कोई भी चुनाव जीतना आसान रहे । कुछ नेताओं ने विधान सभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने की सलाह भी दी । आयोजन में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव अतुल सिंह , जिला काग्रेस सचिव शैलेंद्र सिंह , शिव करन तिवारी , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केदार सिंह , प्रधान आनंद पांडेय , राकेश शुक्ला , शाजू नकवी , शिव कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।



