शेर पर सवार होकर आजा शेरावालिए, भगवती के जगराते में पूरी रात झूमे भक्त

भरथना,इटावा। जगतजननी माँ भगवती के जगराता में संगीतमयी समधुर ध्वनियों के बीच पूरी रात्रि माता सहित अन्य इष्टदेवों की धार्मिक भेंटें सुनकर श्रद्धालु भक्तजन मंत्रमुग्ध हुए। वहीं भव्य पाण्डाल में सांय सम्पन्न होने वाली आरती में सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने सहभागिता करके माँ दुर्गा का सामूहिक रूप से गुणगान किया।

कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाता में श्री नवदुर्गा पूजा समिति रजि.के तत्वाधान में चल रहे 30वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने भव्य पाण्डाल में पहुँचकर आचार्य राहुल दीक्षित द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजन अर्चन व दर्शन किये तथा समिति पदाधिकारियों ने उनका पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

साथ ही अत्याधुनिक साज-सज्जायुक्त भव्य सिंहासन पर विराजमान माता के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने संगीतमयी आरती में सहभागिता करके माँ की स्तुति की। तदुपरान्त पालिकाध्यक्ष श्री यादव के संयोजकत्व में आयोजित विशाल देवी जागरण में पूरी रात्रि ‘‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी‘‘, ‘‘शेर पर सवार होकर आजा शेरावाली‘‘, ‘‘तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है‘‘ आदि विभिन्न इष्टदेवों की धार्मिक भेंटें सुन व विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झाँकी का नृत्य देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए।

वहीं इससे पूर्व दिन में हुए भव्य कन्या-लांगुर भोज में सैकडों की संख्या में कन्या व लंगुरों ने महोत्सव पाण्डाल में सब्जी-पूडी,मिष्ठान आदि का प्रसाद ग्रहण किया तथा श्रद्धालुओं व कमेटी पदाधिकारियों द्वारा लांगुर-कन्याओें को फल, चुनरी,उपहार,दक्षणा आदि भेंटकर उनसे आर्शीवाद लिया।

इस दौरान समिति संरक्षक रूपकिशोर गुप्ता रूपे,राजीव पोरवाल, लोली पोरवाल,नेक्से पोरवाल,अध्यक्ष सोनू मिश्रा डीलर,कोषाध्यक्ष विपिन पोरवाल छोटे, महामंत्री ओमजी पोरवाल,रोहित गुप्ता सोनू,शैलेन्द्र पोरवाल, रितिक पोरवाल के अलावा भरत पोरवाल, हरिओम दुबे,चेतन पोरवाल,प्रदीप गुप्ता, शिवम पोरवाल,रामचन्द्र पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर भी आयोजित श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान भव्य व आकर्षक पाण्डाल में सजी माँ की प्रतिमाओं के पूजन अर्चन व संगीतमयी आरती में सैकडों श्रद्धालुओं की उपस्थिति का क्रम बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक/पीठाधीश्वर श्याम सुन्दर चौरसिया, अरविन्द चौरसिया,गुड्डू चौरसिया,आशू चौरसिया,आशू शुक्ला, श्रीकृष्ण अवस्थी सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button