Cole Thomas Allen: पढ़ा-लिखा मैकेनिकल इंजीनियर बना ‘विलेन’, जानें कौन है ट्रंप को मारने की साजिश रचने वाला युवक

Cole Thomas Allen: अमेरिका में हाल ही में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान होटल हिल्टन के बाहर हुई गोलीबारी ने एक बार फिर सुरक्षा मुद्दों को उजागर कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 31 वर्षीय कॉल थॉमस एलन को अरेस्ट किया।
जांचकर्ताओं के अनुसार एलन को बॉल रूम तक पहुंचने से पहले ही सुरक्षा चेकपॉइंट पर रोका गया। उस बॉल रूम में राष्ट्रपति समेत करीब ढाई हजार लोग मौजूद थे। अफसरों ने कहा कि यदि यह सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती तो बड़ी संख्या में लोग घायल हो सकते थे।
कौन है कॉल थॉमस एलन
सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार एलन लॉस एंजेलिस का रहने वाला है और वह मैकेनिकल इंजीनियर, कंप्यूटर साइंटिस्ट और पार्ट टाइम टीचर के तौर पर काम करता रहा है। उसने कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस और कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
एलन ने अपने करियर में आईजे कंट्रोल्स में इंजीनियर, कैलटेक में टीचिंग असिस्टेंट और सीट एजुकेशन में पार्ट टाइम टीचर के रूप में काम किया। 2014 में वह नासा की जेट प्रोपल्शन लैब में समर रिसर्च स्कॉलरशिप का हिस्सा भी रहा। इसके अलावा वह एक सेल्फ-एम्प्लॉयड गेम डेवलपर भी है और उसके गेम्स में बॉडम और फर्स्ट लॉ शामिल हैं।
अरब सागर में ज़बरदस्त ड्रामा! अमेरिकी सेना ने ईरानी तेल ले जा रहे एक जहाज़ को रोका, बवाल तय
डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की अमेरिकी अटॉर्नी जिनिन पिरो ने बताया कि एलन पर हिंसक अपराध के दौरान हथियार के इस्तेमाल और संघीय अधिकारी पर हमला करने के आरोप लगाए जाएंगे। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिरो ने कहा कि घटना को रोकना सिर्फ सुरक्षा जांच केंद्र के ठीक से काम करने के कारण संभव हो पाया।
एफबीआई जांच जारी
एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने पुष्टि की कि एजेंसी संदिग्ध के बैकग्राउंड और गतिविधियों की जांच कर रही है। अफसरों का मानना है कि एलन का इरादा अधिक नुकसान पहुंचाने का था, जिसे समय रहते रोका गया।



