माँ गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण अभियान

ऊँचाहार, रायबरेली। कार्तिक कृष्ण पक्ष रमा एकादशी के शुभ अवसर पर मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति एवं जिला गंगा समिति के तत्वाधान में पांच दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस गोकर्ण तीर्थ गोकना घाट पर निर्मल गंगा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं आध्यात्मिक चेतना के विकास हेतु विधि विधान से मां गंगा जी व श्रीमन नारायण भगवान श्री हरि की पूजा अर्चना कर महा आरती एवं दीपदान किया गया वरिष्ठ पुरोहित व संस्था के सचिव पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया की इससे पूर्व स्वच्छता अभियान चलाकर घाटों, मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने का निवेदन किया गया मां गंगा जीवन दायिनी है मोक्षदायनी है आओ हम सब मिलकर मां गंगा के आंचल को स्वच्छ रखे, दूसरे दिन प्रदोष व्रत व धनतेरस के अवसर पर सायं काल होने वाले आयोजन में श्रद्धालुओं को सपरिवार भाग लेने का आह्वान भी किया गया उक्त पर शास्त्री विजय प्रताप तिवारी, आचार्य शिव दत्त शुक्ला ,गजानन शास्त्री, शिव शंकर ,राम अधार सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button