दर्जनों कानफोड़ू डीजे के कम्पन से फिर हिला शहर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं थमा शोर, फाउंडेशन पहुंचा कोतवाली

सुल्तानपुर। दिनांक 26 अक्टूबर की रात से ही सड़क पर करीब सैकड़ो डीजे वाहन अत्यधिक तेज आवाज में बजते रहे।जिससे हाहाकार मच गया।ध्वनि के साथ कम्पन इतना तेज था कि खिड़कियां घमकने लगीं।लगा कि घर गिर जाएगा।कई नागरिक घर छोड़कर गावँ चले गए।।

उपलब्ध जानकारी में ध्वनि स्तर 120 डेसीबल से अधिक बताया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जबकि माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ पीठ ने जनहित याचिका (PIL) संख्या 965/2026, राघवेन्द्र प्रताप सिंह बनाम राज्य उत्तर प्रदेश व अन्य में दिनांक 16 अक्टूबर को ही साफ निर्देश दिया था कि डीजे प्रतियोगिताओं में ध्वनि निर्धारित वैधानिक सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और उल्लंघन पर जवाबदेही तय करने को भी कहा गया था।इसके बाद भी तेज डीजे पर रोक नहीं लग सकी, इसी को लेकर घर सुलतानपुर फाउंडेशन ने 27 अक्टूबर को हाईकोर्ट के आदेश दिनांक 16 अक्टूबर की कॉपी लगाकर प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर को तहरीर सौंपी।

तहरीर में मांग की गई है कि मौके पर तत्काल पुलिस बल भेजकर तेज आवाज में बज रहे डीजे बंद कराए जाएं, ध्वनि स्तर की निर्धारित मानकों के अनुसार माप कराई जाए और उल्लंघन मिलने पर डीजे संचालकों, आयोजकों तथा संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो। फाउंडेशन ने हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और की गई कार्रवाई से अवगत कराने की भी मांग की है। तेज डीजे बजाने के कारण शहर के दर्जनों भक्त मेले में नहीं निकाल पाए ।जिसका कारण कानपुर कानफोड़ू डीजे ही था

Related Articles

Back to top button