सिर्फ 1 मिनट में पहचानें: असली गुड़ है या चीनी और चौक पाउडर का मिश्रण

check purity of jaggery: गुड़ भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। लोग इसे चाय में डालते हैं, पराठे के साथ खाते हैं और कई मिठाइयों में इस्तेमाल करते हैं। यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।
मगर, हाल के समय में बाजार में मिलने वाला गुड़ हमेशा भरोसेमंद नहीं होता। कई बार चमकदार और लाल-भूरे रंग वाला गुड़ आकर्षक लगता है, मगर यह नकली भी हो सकता है। ऐसे गुड़ में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कैमिकल्स और मिलावट हो सकती है।
नकली गुड़ कैसे बनता है
नकली गुड़ को चमकदार और पीला दिखाने के लिए इसमें केमिकल ब्लीच और रंग मिलाया जाता है। वजन बढ़ाने या रंग हल्का करने के लिए कभी-कभी चॉक पाउडर का इस्तेमाल होता है। मिठास के लिए चीनी या ग्लूकोज सिरप मिलाते हैं और मात्रा बढ़ाने के लिए स्टार्च या मैदा मिलाया जाता है। यह सारी मिलावट स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और असली गुड़ के पोषक तत्व नहीं देती।
असली गुड़ की पहचान के आसान तरीके
यदि आप रोज़ाना गुड़ खरीदते हैं तो इसे पहचानना जरूरी है। यहां कुछ सरल तरीके बताए जा रहे हैं जिनसे आप नकली गुड़ से बच सकते हैं।
1. रंग से जांचें
असली गुड़ का रंग साधारण भूरा, सुनहरा या गहरा ब्राउन होता है। यदि गुड़ चमकीला पीला या अजीब दिखता है तो यह मिलावट वाला हो सकता है।
2. पानी में घोलकर देखें
गुड़ का एक टुकड़ा पानी में डालें। अगर पानी में सफेद परत बन जाती है तो यह नकली हो सकता है। असली गुड़ धीरे-धीरे घुलता है और पानी हल्का भूरा हो जाता है।
3. स्वाद और खुशबू से पहचानें
असली गुड़ हल्का मीठा और गन्ने की प्राकृतिक खुशबू वाला होता है। यदि स्वाद कड़वा या बहुत अजीब लगता है, तो यह केमिकलयुक्त हो सकता है।
आम के साथ ये चीजें कभी न खाएं, गलती से भी नहीं; वरना आपकी सेहत को नुकसान पक्का
4. गर्म करके टेस्ट करें
असली गुड़ गर्म करने पर आसानी से पिघल जाता है और ज्यादा कठोर नहीं होता। नकली गुड़ रबड़ जैसी बनावट का होता है और धीरे पिघलता है, साथ ही झाग जैसा असर दिखता है।



