अमेरिका का भारत पर 50% टैक्स, लेकिन ट्रंप बोले- मोदी से जल्द करूंगा बात

India US Trade Deal 2025: टैक्स विवाद के बीच मोदी और ट्रंप का बड़ा बयान

India US Trade Deal 2025: पिछले कुछ दिनों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैक्स लगाना शुरू कर दिया है। 24 प्रतिशत से शुरू हुआ टैक्स अब 50 प्रतिशत तक पहुँच गया है। इससे भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते बिगड़ने की चर्चा हो रही है। इस बीच, अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्रंप ने भारत के साथ दोहरी भूमिका अपनाई है। वह दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता शुरू करने में रुचि दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

आज से कुछ देर पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (India US Trade Deal 2025) पर बातचीत शुरू करने की घोषणा की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने भी व्यापार समझौते को हरी झंडी दे दी है।

व्यापार समझौते पर PM मोदी ने क्या कहा? (US Trade Deal 2025)

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर किया। मोदी ने पोस्ट में कहा कि भारत और अमेरिका पक्के दोस्त और स्वाभाविक साझेदार हैं। मेरा मानना ​​है कि यह व्यापार वार्ता भारत-अमेरिका साझेदारी की अपार संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी। हमारी टीम इस पर काम कर रही है। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने के लिए उत्सुक हूँ। हम दोनों देशों के लोगों के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

ये भी पढ़ें- Nepal news gen z: बैन लगाने से पहले नेपाल सरकार ने की ये गलती, जल उठा पूरा देश

इससे पहले (India US Trade Deal 2025) ट्रंप ने एक पोस्ट शेयर करके व्यापार वार्ता फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। यूएस प्रेसिडेंट  ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका ने व्यापार घाटे को दूर करने के लिए व्यापार वार्ता फिर से शुरू कर दी है। मैं आने वाले हफ्तों में अपने घनिष्ठ मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूँ। मुझे विश्वास है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते में कोई समस्या नहीं आएगी।

अमेरिका ने फिलहाल भारत पर 50 प्रतिशत कर लगाया है। यह कर 27 अगस्त से लागू हो गया है। यह कर इसलिए लगाया गया है क्योंकि भारत रूस से सस्ते दामों पर तेल खरीद रहा है और इस पैसे से रूस यूक्रेन में युद्ध जारी रख रहा है, जिसमें कई लोग मारे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button