Carrot Beetroot Juice: इन 3 लोगों के लिए खतरनाक है ये लाल जूस

Carrot Beetroot Juice: सर्दियों में गाजर और चुकंदर खूब मिलते हैं। इन्हें सलाद से लेकर जूस तक कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। गाजर और चुकंदर के जूस के फायदे तो सभी जानते हैं, मगर क्या आप जानते हैं? यदि आप दोनों का जूस एक साथ पीते हैं, तो शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। इसे शरीर के लिए अमृत जैसा माना जाता है। मगर ये जूस हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता।

आयुर्वेद के अनुसार, गाजर और चुकंदर का जूस शरीर के लिए एनर्जी देने वाला माना जाता है। यह जूस न सिर्फ दिखने में रंगीन होता है, बल्कि स्वाद और न्यूट्रिशन से भी भरपूर होता है। लोग आमतौर पर गाजर और चुकंदर का जूस अलग-अलग पीते हैं, मगर जब इसे एक साथ लिया जाता है, तो शरीर को दोगुना न्यूट्रिशन मिलता है। मॉडर्न साइंस भी इसे ‘नेशनल ब्लड बूस्टर ड्रिंक’ मानता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट, नाइट्रेट और आयरन बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, जो स्किन को चमकदार बनाने और खून की मात्रा बढ़ाने में असरदार होते हैं।

गाजर और चुकंदर के जूस के फायदे

  • ब्लडफ्लो – गाजर और चुकंदर में बीटा-कैरोटीन, नाइट्रेट और फोलेट होता है, जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है और शरीर की विटामिन C एब्जॉर्ब करने की क्षमता को बढ़ाता है।
  • लिवर डिटॉक्स – यह जूस लिवर से टॉक्सिन निकालने (डिटॉक्स) में मदद करता है। इससे लिवर का फंक्शन बढ़ता है और बाइल बैलेंस बना रहता है।
  • स्किन, आंख और बालों की हेल्थ – यह जूस शरीर में विटामिन A की मात्रा बढ़ाता है, जो आंखों और स्किन के लिए फायदेमंद है। चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री-रेडिकल डैमेज को कम करते हैं, जिससे स्किन का रूखापन कम होता है।

बच्चों और युवाओं में चुपके से पैर पसार रहा है थायराइड, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर

लोगों को सावधान रहना चाहिए

  • हालांकि गाजर और चुकंदर का जूस फायदेमंद है, मगर यह सभी के लिए सही नहीं है।
  • डायबिटीज – ​​डायबिटीज के मरीजों को यह जूस नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  • किडनी स्टोन – किडनी स्टोन से परेशान लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • प्रेग्नेंट महिलाएं और लो BP – प्रेग्नेंट महिलाएं और लो BP वाले मरीजों को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button