बस-ट्राला की टक्कर: चालक-कंडक्टर समेत तीन घायल

घने कोहरे में हुआ हादसा. राहत कार्य में जुटी पुलिस

जसवंतनगर,इटावा। इटावा के जसवंतनगर में अलसुबह घने कोहरे के बीच ग्राम जौनई के पास बॉर्डर क्षेत्र में हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। जोधपुर से कानपुर जा रही एक यात्री बस और मशीन से लदे ट्राले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक, कंडक्टर समेत एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल लेजाने के लिए जा रही एनएचआई की एंबुलेंस को भी पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस दूसरे हादसे में एंबुलेंस में तैनात ईएमटी और पायलट बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार राधिका ट्रेवल्स की बस रविवार सुबह करीब सात बजे ग्राम जौनई के पास पहुंची थी। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, तभी अचानक बस के सामने मशीन से लदा ट्राला आ गया और बस उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे

में बस चालक महेश कुमार (38) पुत्र कांता प्रसाद, निवासी रामबाग प्रकाश नगर आगरा, बस कंडक्टर साहिल खान (21) पुत्र बिक्को खान, निवासी राजा खेड़ा धौलपुर और यात्री कोमल (20) पुत्र मुन्नालाल, निवासी उद्योगपुर पोस्ट हथेडी जनपद जालौन घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर घायलों को लेने जा रही एंबुलेंस हाईवे पर ही एक ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें मौजूद ईएमटी रवि कुमार और पायलट सुनील कुमार सुरक्षित रहे।उसके बाद घायलों को108 एम्बुलेंस से सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बस चालक महेश कुमार और कंडक्टर साहिल खान को आगरा रेफर कर दिया गया, वहीं यात्री कोमल को सैफई पीजीआई भेजा गया है। बस चालक ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे आगरा से करीब दस यात्रियों को लेकर कानपुर के लिए निकला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button