दबंगों ने फायरिंग कर मारापीटा: युवक घायल
पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दिया घटना को अंजाम

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बनामई पुलिया के पास दवंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग करते हुए मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घायल युवक को सीएचसी भरथना ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार रंजीत 22 वर्ष पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नगला राधे भरथना घर से बाइक द्वारा दूध लेने गया तभी दवंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग कर दी और युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीण फायर की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले तो दवंग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी भरथना भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में युवक के गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई लेकिन उसके सिर और पैर में चोटें आईं। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि लगभग 2 माह पूर्व हमलावरों से उनका झगड़ा हुआ था उसी के चलते रंजीत पर हमला किया गया है। घटना की सूचना पाकर ग्राम प्रधान बनामई भरथना भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बताया कि वह गांव से भरथना जा रहे थे तो फायरिंग की आवाज सुनीं लगभग 7 या 8 लोग थे जो ग्रामीणों को देखकर भाग गए। इनके बीच पहले से ही जगह को लेकर विवाद चल रहा है। दो के बीच पहले हुए झगड़े में घायल रंजीत का भाई कुलदीप जेल में है। थाना पुलिस घटना के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है।



