समाचार पत्र वितरक का 14 वर्षीय पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों लापता

ऊँचाहार , रायबरेली। समाचार पत्र वितरक का 14 वर्षीय किशोर बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया । काफी खोजबीन के बावजूद इसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिसके बाद किशोर के पिता ने कोतवाली में सूचना दर्ज कराई है ।

घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है । कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी उदयभान कई दशक से समाचार पत्र वितरक का काम करते हैं । बुधवार की शाम करीब चार बजे उनका 14 वर्षीय बेटा आदिल सिंह उर्फ आर्यन अचानक घर से गायब हो गया ।

जब काफी देर तक आर्यन नहीं दिखाई दिया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की । गांव के आसपास , उसके मित्रों और रिश्तेदारों के यहां जानकारी करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है । जिसके बाद गुरुवार को किशोर के पिता ने मामले की सूचना कोतवाली में दी । इस बाबत कोतवाल अजय राय ने बताया कि किशोर के लापता होने की सूचना दर्ज करके उसकी खोजबीन की जा रही है ।

—————————————–

पैसे के लेनदेन में हुआ विवाद, मारपीट

ऊँचाहार, रायबरेली। पैसे के लेनदेन के विवाद में युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पूरे रिसाल मजरे कमोली गांव निवासी अमरेश पासी का कहना है कि गुरुवार की सुबह पड़ोसी गाँव पुरनशाहपुर निवासी एक युवक ने उसे पैसे के लेनदेन को लेकर घर बुलाया, आरोप है कि इसी दौरान गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी।

इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

—————————————-

मार्ग दुर्घटना में चार लोग घायल

ऊँचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में कुल चार लोग घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना कस्बे के सीएचसी के पास हुई।

जहाँ गुरुवार की दोपहर लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर बाइक व साइकल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में बाइक सवार रमेश 24 वर्ष निवासी अरखा तथा साइकिल सवार छोटेलाल 55 वर्ष निवासी हरबन्धनपुर घायल हो गये, जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया।

दूसरी घटना हरिहरपुर गांव के पास की है।जहां गुरुवार की दोपहर दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत में गाँव निवासी रंजीत 26 वर्ष व आकाश 28 वर्ष घायल हो गये।जिन्हें परिजनों द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया।

इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल चार लोग सीएचसी आये थे, जिनका उपचार किया जा रहा है।

—————————————-

पड़ोसी युवक ने माँ बेटी को पीटा

ऊँचाहार, रायबरेली। मामूली बात पर पड़ोस के युवक ने मां बेटी की पिटाई कर दी,कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई है।

हादीपुर मजरे पचखरा गाँव की सोनी देवी का कहना है कि बुधवार की शाम मामूली बात पर पड़ोस के युवक ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और बीचबचाव करने पर मां शिवकुमारी को भी मारा पीटा।

इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button