Bodybuilder Wang Kun: कोई शराब नहीं, कोई पार्टी नहीं, सिंपल डाइट फिर भी बॉडीबिल्डर की हो गई मौत

Bodybuilder Wang Kun: चीन के एक प्रसिद्ध बॉडी बिल्डर वांग कुन की केवल 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। ऐसे कई हैरान करने वाले घटनाक्रम पिछले कुछ वर्षों में सामने आए हैं, जब मशहूर बॉडी बिल्डर्स या फिटनेस के क्षेत्र में चर्चित व्यक्तियों की युवा अवस्था में ही मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक, वांग कुन की मौत हृदय संबंधी बीमारी के कारण हुई। चीन के अन्हुई प्रांतीय बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। वांग कुन के निधन के बाद उनकी जीवनशैली पर भी चर्चा हो रही है। वह एक साधक के समान जीवन जीते थे और कड़ी मेहनत के साथ-साथ संतुलित आहार लेते थे।

वांग कुन एक पेशेवर खिलाड़ी थे, जो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस प्रोफेशनल लीग से जुड़े थे। इसे चीन की सबसे बड़ी बॉडी बिल्डिंग संस्था माना जाता है। वांग कुन ने लगातार 8 बार बॉडी बिल्डिंग का खिताब जीता था।

ये पुरस्कार उन्हें चाइनीज बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा दिए गए थे। उन्होंने कई बार राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था। उनके करीबी लोग बताते हैं कि वह अपने कठोर आहार योजना और प्रशिक्षण सत्रों के लिए जाने जाते थे। उनका अधिकतर समय व्यायाम में ही गुजरता था। अक्सर उबला हुआ चिकन और सूप उनकी डाइट का हिस्सा होते थे।

जानें कैसी थी वांग कुन की लाइफस्टाइल (Wang Kun Lifestyle)

कई इंटरव्यू में वांग कुन ने बताया था कि वह पिछले 10 सालों से साधना कर रहे थे और एक बौद्ध भिक्षु जैसा जीवन जीते थे। उनका कहना था कि ऐसी शानदार शारीरिक संरचना पाने के लिए उन्हें बहुत सतर्क रहना पड़ता है। वो केवल सीमित खाद्य पदार्थ खाते थे और समय के बहुत पाबंद थे।

नए साल से पहले घटाएं 4 kg वजन, अपनाएं फिटनेस कोच की ये खास ट्रिक

वह एक सफल व्यवसायी भी थे और एक जिम चेन के मालिक थे। उनकी जिम चेन को मसल फैक्ट्री के नाम से जाना जाता था। वह जल्द ही एक और जिम खोलने की योजना बना रहे थे। उनका कहना था कि यह नई जिम चेन उनके लिए एक नई शुरुआत होगी, जिसे वह अपनी आँखों से देखेंगे। उनकी मृत्यु ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

Related Articles

Back to top button