पसीने की बदबू से परेशान, अपनाएं ये 6 असरदार घरेलू नुस्खे

पसीने की बदबू और खुजली से छुटकारा पाएं। जानें नींबू, नीम, चंदन, तुलसी और एलोवेरा जैसे 6 असरदार घरेलू नुस्खे

Body Odor Remedies Hindi: पसीना आना शरीर की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, मगर अक्सर पसीने से बदबू आती है या खुजली होती है। आमतौर पर पसीने से बदबू नहीं आती, मगर जब यह त्वचा पर बैक्टीरिया के साथ मिल जाता है, तो तेज़ गंध पैदा करता है।

ऐसा खानपान, साफ़-सफ़ाई की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव और कई बार दवाओं के साइड इफेक्ट्स के कारण होता है। मसालेदार, तैलीय या प्याज-लहसुन वाला खाना खाने के बाद भी पसीने से बदबू आने की संभावना बढ़ जाती है। बार-बार पसीना आने और त्वचा में नमी की कमी से फंगल इंफेक्शन और खुजली हो सकती है।

पहला उपाय (body odor natural remedies)

आधा चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बगलों पर लगाने से बैक्टीरिया कम होते हैं और बदबू दूर (Body Odor Remedies Hindi) होती है। मगर नींबू कभी-कभी जलन पैदा कर सकता है, इसलिए इसे ज़्यादा देर तक लगा रहने न दें। अगर त्वचा बहुत संवेदनशील है तो नींबू का इस्तेमाल न करें।

एक करवट से दूसरी करवट… लेकिन नींद ही नहीं आती; ये 5 टिप्स हैं गहरी नींद का राज

दूसरा उपाय (underarm odor home remedies)

नीम बैक्टीरिया कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए, नीम के पत्तों को सुखाकर उसका पेस्ट बना लें। पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएँ और बगलों पर लगाएँ। इससे फ़ायदा ज़रूर होगा। मगर हफ़्ते में कम से कम दो बार पेस्ट ज़रूर लगाएँ।

तीसरा उपाय (body odor home remedy)

चंदन पाउडर में थोड़ी सी हल्दी और ठंडा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएँ। यह पेस्ट खुशबूदार, ठंडक देने वाला और पसीने की बदबू को काफ़ी हद तक नियंत्रित करता है।

चौथा उपाय

शरीर के जिन हिस्सों पर ज़्यादा पसीना आता है, वहाँ रोज़ाना थोड़े से नारियल के तेल से मालिश करने से बहुत फ़ायदा होता है। यह तेल त्वचा को मुलायम बनाता है और अगर कोई त्वचा रोग या समस्या है, तो वह कम हो जाती है।

hair care tips: बरसात में बढ़ रहा है हेयर फॉल, जानिए समाधान

पांचवा उपाय

तुलसी में कई गुण होते हैं। यह कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। तुलसी का पेस्ट बनाकर बगलों और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी लगाएँ। इससे कीटाणु दूर होंगे, त्वचा को पोषण मिलेगा और बदबू नहीं आएगी।

छठा उपाय

एलोवेरा लें और उसमें दो बूँद टी ट्री ऑयल मिलाएँ। इस पेस्ट को लगाने से बैक्टीरिया नहीं पनपते, त्वचा मुलायम रहती है और खुजली भी जल्दी बंद हो जाती है। अगर टी ट्री ऑयल उपलब्ध न हो, तो सिर्फ़ एलोवेरा लगाने से भी फ़ायदा होगा।

Related Articles

Back to top button