आत्मनिर्भरता से देश के कारीगरों और उद्यमियों को सशक्त बनाना है: गौरव मौर्य

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के निर्देशानुसार मोतिगरपुर के युवा मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संपर्क अभियान के अंतर्गत मंडल युवा सम्मेलन का कार्यक्रम एवं मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रकाश नारायण सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष भाजपा विनय प्रजापति एवं मंडल प्रभारी के रूप में युवा मोर्चा जिला महामंत्री गौरव मौर्या उपस्थित रहे।

और इसी निमित बीडीसी बृजेश कुमार ,अनिरुद्ध यादव (मंडल उपाध्यक्ष) संजय चौहान (मंडल मंत्री) अनुभव (मंडल उपाध्यक्ष) ,अनुराग सिंह, कुलदीप सिंह, विनय गोशामी,पवन सिंह, दीपक विश्वकर्मा, विशाल शुक्ला,धीरेंद्र अग्रहरि, फूल राज सिंह, समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button