शादी के बाद इस देश में पति पर फेंका जाता है कीचड़, जानें कहां है अजीब रिवाज

Blackening of the Groom: शादी की बात करें तो घर में खुशी और उत्साह का माहौल होता है। संगीत, डांस और गाने सभी को खुश कर देते हैं। हर कोई चाहता है कि नए पति-पत्नी की शादीशुदा ज़िंदगी सम्मान के साथ बीते। मगर दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां शादी के बाद पति का स्वागत फूलों से नहीं बल्कि कीचड़ फेंककर और पीटकर किया जाता है।

कहां होता है ये अजीब रिवाज

स्कॉटलैंड के कुछ हिस्सों में यह अजीब रिवाज है, जिसे ब्लैकनिंग ऑफ द ग्रूम कहते हैं। इस रिवाज में पति पर कीचड़ फेंका जाता है। इसके अलावा उसके शरीर पर अंडे और कचरा भी फेंका जाता है। वहां के लोगों का मानना ​​है कि इससे पति को आने वाली ज़िंदगी में आने वाली परेशानियों का सामना करने की ताकत मिलती है। ये कोई बेइज्जती नहीं बल्कि परंपरा का हिस्सा है। जिसे यहां के लोग कई सालों से निभाते आ रहे हैं।

बता दें कि स्कॉटलैंड के कुछ हिस्सों में यह अनोखी और अजीब रिवाज है। ब्लैकनिंग ऑफ द ग्रूम की परंपरा में शादी से पहले पति के दोस्त और रिश्तेदार उसे पकड़ते हैं। उसके बाद उसके शरीर पर कीचड़ फेंका जाता है। उसके शरीर पर कचरा, अंडे और दूसरी चीजें फेंकी जाती हैं। फिर पति को उसी हालत में पूरे गांव में घुमाया जाता है।

वहां के लोगों का कहना है कि यह प्रथा उसे आगे आने वाली ज़िंदगी में आने वाली मुश्किलों में मज़बूत बनाए रखने का काम करती है। इतना ही नहीं, इस प्रथा में पति पर न सिर्फ़ कीचड़ और कचरा फेंका जाता है, बल्कि हल्के-फुल्के अंदाज़ में उसकी पिटाई भी की जाती है। शादी में लोग इसे खुशी से देखते हैं।

इस देश में मर्दों की आबादी में भारी गिरावट, महिलाएं किराए पर खरीदे रही हैं पति

बता दें कि वहां के लोगों की नज़र में ये प्रथा उनकी परंपरा का हिस्सा है। ये प्रथा पति को मानसिक रूप से मज़बूत रखने और शादी के बाद आने वाली मुश्किलों का सामना करने के काबिल बनाने के लिए है। लोगों का कहना है कि जो इंसान इस परंपरा में बेइज्ज़ती और दर्द सहता है, वह आगे चलकर अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में परेशानियों और चुनौतियों का सामना कर सकता है।

Related Articles

Back to top button