भाकियू टिकैत कार्यालय का हुआ शुभारंभ

जसवंतनगर,इटावा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यालय का भव्य उद्घाटन जसवंतनगर में किया गया।

जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल मीडिया प्रभारी डॉ. दुर्वेश किसान ने की तथा संचालन जिलाध्यक्ष संजीव किसान ने किया।

उद्घाटन के बाद जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने कहा कि किसानों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन हर स्तर पर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने और किसानों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यालय मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव किसान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत किसानों की आवाज है। किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई संगठन हमेशा सड़कों से लेकर सरकार तक मजबूती से लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय खुलने से संगठन के कार्यों में पारदर्शिता और किसानों से सीधा संवाद और अधिक सशक्त होगा।

समारोह में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, जिला महासचिव चंद्रदीप यादव, जिला प्रवक्ता मुन्नेश, ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार यादव, तहसील उपाध्यक्ष मनोज यादव, विनीत यादव, जिला युवा अध्यक्ष शेलम सिंह, तहसील उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, नगर अध्यक्ष जोजी यादव व ब्लॉक उपाध्यक्ष पवन यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button