पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रायबरेली में 55वीं संभागीय शतरंज एवं वॉलीबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता का दूसरा दिन रहा रोमांचक

रायबरेली। शहर के गोरा बाजार में प्रतिष्ठित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में चल रही 55वीं में संभागीय शतरंज एवं वॉलीबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता का दूसरा दिन बहुत ही रोमांचक रहा। बुधवार को अंडर-14 के अंतर्गत 6 लीग मैच खेले गए जबकि अंडर-17 के अंतर्गत 3 लीग मैच खेले गए । अंडर – 17 मुकाबले के मैचों में केन्द्रीय विद्यालय दिवियापुर ने पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय रायबरेली को 2-1 से, ओ सी एफ न. 2 शाहजहांपुर ने सीआरपीएफ बिजनौर को 2-0 से एवं के वि दिवियापुर ने के वि आईआईएम लखनऊ को 2-1 से हराया।

प्रथम सेमीफाइनल में केंद्रीय विद्यालय आईआईएम लखनऊ ने केन्द्रीय विद्यालय दिवियापुर को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया । सेमीफाइनल का द्वितीय मुकाबला केवि ओ सी एफ प्रथम पाली औरकेवि ओ सी एफ द्वितीय पाली के बीच चल रहा था ।

अंडर-14 के लीग मुकाबलों में के वि एम सी एफ लालगंज ने के वि रायबरेली प्रथम पाली को 2-0 से, के वि श्रावस्ती ने के वि बदायूँ को 2-0 से, के वि ए एम सी लखनऊ ने के वि एन ई आर बरेली को 2-0 से , के वि एन ई आर बरेली ने के वि रायबरेली द्वितीय पाली को 2-0 से हराया एवं रक्षाविहार लखनऊ ने बिजनौर केवि एम सी एफ लालगंज को 2-0 से हराया ।

अंडर-14 के प्रथम सेमीफाइनल में के वि सीआरपीएफ बिजनौर लखनऊ ने बदायूँ को 3-0 से हराया। द्वितीय सेमीफाइनल केवि श्रावस्ती और के वि एन ई आर बरेली के बीच चल रहा था।  फाइनल और तृतीय स्थान के मुकाबले कल खेले जाएंगे। शतरंज के सभी आयुवर्गों में कांटे के मुकाबले चल रहे हैं जिनका रिजल्ट कल ही आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button