रिहायशी व सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान बनाने के विरोध में भाकियू लोकहित ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद। रिहायशी एवं सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान बनाए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) ने नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने कूड़ेदान निर्माण की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने की मांग की।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास कूड़ेदान बनाए जाने से गंदगी, दुर्गंध और स्वच्छता संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम से मांग की गई कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और स्वच्छ वातावरण को ध्यान में रखते हुए उचित स्थानों पर ही कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था की जाए।

प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखती रहेगी

Related Articles

Back to top button