अंशु ढाबा एवं रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे: भाजपा नेता जेपी यादव

संचालक अंशु यादव को दी शुभकामनाएं

सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र (187) से भाजपा नेता जेपी यादव ग्राम सभा त्रिलोकपुर,धम्मौर स्थित अंशु यादव ढाबा एवं रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के संचालक को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जेपी यादव ने कहा कि किसी भी नए व्यवसाय की शुरुआत मेहनत, लगन और विश्वास के साथ होती है। उन्होंने अंशु यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “आप इसी तरह निरंतर आगे बढ़ते रहें और अपने व्यवसाय के माध्यम से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं, यही हमारी कामना है।”उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित जिला पंचायत सदस्य हंसराज यादव,ज्ञान सिंह यादव, महेश यादव आदि लोगों ने भी रेस्टोरेंट के संचालक को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जेपी यादव की समर्थकों के साथ मौजूदगी रही और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button