जन्मदिन पर दिया पर्यावरण को उपहार: शिक्षिका ने लगाया आम का पौधा

सुल्तानपुर- प्राथमिक विद्यालय पूरे नेमा बल्दीराय की शिक्षिका मंजू मिश्रा ने अपना जन्मदिन परंपरा से हटकर मनाकर पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। “जन्मदिन मनाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान से जुड़ते हुए मंजू मिश्रा ने विद्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित कर अपना जन्मदिन मनाया। उनका कहना है कि केक काटने से ज्यादा जरूरी है धरती को हरा-भरा बनाना।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरबिंद कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मंजू मिश्रा ने बच्चों के सामने एक सकारात्मक संदेश रखा है। एक शिक्षक का ऐसा कदम निश्चित रूप से छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा। इस अवसर पर शुभचिंतकों में राजदेव यादव, पवन कुमार, नन्दलाल वर्मा, बब्बन वर्मा, दिनेश कुमार, राकेश कुमार यादव, राजकुमारी, रामबरन प्रजापति और अरबिंद कुमार सहित समस्त स्टाफ ने मंजू मिश्रा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की। मंजू मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि इस अभियान को आगे भी इसी तरह जारी रखा जाएगा।



