अरबपति करण जौहर ने अंधेरी में किराए पर लिया ऑफिस, हर महीने देने होंगे इतने लाख

करण जौहर की प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई में एक नया ऑफिस किराए पर लिया है। ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दे चुके इस प्रोडक्शन हाउस ने अंधेरी इलाके में स्थित इस विशाल ऑफिस को किराए पर लिया है। इस जगह का किराया जानकर आप चौंक जाएंगे।

करण जौहर के ऑफिस का किराया कितना

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शंस ने पिछले महीने यह ऑफिस किराए पर लिया था। यह ऑफिस मुंबई के अंधेरी इलाके में है और इसका क्षेत्रफल लगभग 5,500 वर्ग फुट (5,500 sq ft) है। फ़िलहाल, करण ने इस जगह के लिए चार साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। पहले साल में करण को 15 लाख रुपये किराया देना होगा। बताया जा रहा है कि इस जगह का किराया हर साल 5% बढ़ेगा।

शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में छुपा है ये राज, राघव जुयाल ने किया खुलासा

समझौते के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शंस अगले चार वर्षों में इस जगह के लिए लगभग 7.75 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। किराए में 5% की वार्षिक वृद्धि के साथ, चौथे वर्ष तक इस जगह का मासिक किराया 17.36 लाख रुपये तक पहुँच जाएगा।

आपको बता दें कि अंधेरी मुंबई में रियल एस्टेट के लिए एक प्रमुख बाज़ार है। यह सड़क, रेल और मेट्रो द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट होने के कारण यह एक प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय स्थल भी है। कार्तिक आर्यन, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, सारा अली खान और मनोज बाजपेयी जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस इलाके में संपत्तियों में निवेश किया है।

Related Articles

Back to top button