सड़क हादसे में बाइक सवार श्रमिक की दर्दनाक मौत

ऊँचाहार, रायबरेली। घने कोहरे के बीच सड़क हादसे में बाइक सवार श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और बस को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पूरे ललई मजरे अरखा गाँव निवासी मुलायम यादव 34 वर्ष एनटीपीसी परियोजना के प्लांट परिसर में सुरक्षा विभाग में मजदूरी का कार्य करता था, शनिवार की सुबह वो बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर प्लाई फैक्ट्री के पास घने कोहरे के कारण सामने से आ रही एक निजी बस ने उसे रौंद दिया, आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मुलायम बहुत ही मिलनसार व नेक दिल इंसान थे।उनकी आस्मिक मौत से पूरा क्षेत्र दुखी है।
इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी।
इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, बस को कब्जे में लिया गया है, तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जायेगी।
—————‐————————-
बाइक चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बाइक बरामद
ऊँचाहार, रायबरेली। बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर ही खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और चोरी हुई बाइक भी बरामद की है।
रामचंद्रपुर गाँव निवासी संजय शुक्रवार की शाम बाबूगंज बाजार गये हुए थे, जहां उनकी बाइक चोरी हो गई थी। शनिवार को पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी थी, पुलिस ने घटना की तफ्तीश करते हुए बाइक चोरी करने वाले आरोपी शिवबरन उर्फ शिवा निवासी चड़रई चौराहा को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई बाइक भी बरामद की।
इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में आरोपी को जेल भेजा गया है, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध डीह व मिल एरिया थाने में चोरी के मामले दर्ज है।




