बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दो चरणों में मतदान, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे!
Bihar poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जानिए किस दिन वोटिंग होगी, कब आएगा रिजल्ट।

Bihar Assembly Elections 2025: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर (गुरुवार) और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर (मंगलवार) को होगा। नतीजों की घोषणा 14 नवंबर (शुक्रवार) को की जाएगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया 16 नवंबर (रविवार) तक खत्म कर दी जाएगी।
मतदान की तारीखें और पूरी चुनाव प्रक्रिया ( 2025 Assembly Elections)
आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग का मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना है।
कितने होंगे मतदान केंद्र, कितने हैं मतदाता (Bihar poll)
- Bihar Assembly Elections 2025 इस बार कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
- हर मतदान केंद्र पर औसतन 818 वोटर होंगे।
- कुल मतदाताओं की संख्या 7.43 करोड़ है।
- 3.92 करोड़ पुरुष
- 3.50 करोड़ महिलाएं
- 14 लाख नए मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
Bihar elections 2025: इन योजनाओं के चलते विपक्ष पर भारी पड़ सकता है NDA
इसके अलावा, चुनाव आयोग सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था करेगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति
- कुल 243 विधानसभा सीटें
- इनमें से 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए
- 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं
बिहार में एनडीए का सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय, ये पार्टी सबसे ज़्यादा सीटों पर लड़ेगी
क्या हुआ मतदाता सूची में बदलाव
- इस बार Bihar Assembly Elections 2025 से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया गया। इसके तहत,
- 68.5 लाख नाम हटाए गए
- 21.5 लाख नए नाम जोड़े गए
🗓️#SCHEDULE for the GENERAL ELECTION TO THE LEGISLATIVE ASSEMBLY OF BIHAR 2025 – Two Phases
Details 👇#Bihar #BiharElections2025 pic.twitter.com/ZeTBbpX32O
— Election Commission of India (@ECISVEEP) October 6, 2025
मीडिया रिपोर्ट की माने तो अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन की अंतिम तारीख के बाद अंतिम लिस्ट प्रकाशित होगी।



