भोले शंकर-राम बारात भ्रमण के रामलीला शुरू

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला तौर में इस बार फिर आधी सदी पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गांव में 22 सितम्बर से भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसकी धमाकेदार शुरुआत शुक्रवार 17 सितम्बर को एकादशी पर निकाली गई राम बारात से हुई, जिसमें जयकारों से गांव की गलियां गूंज उठीं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रेम किशोर पाठक ने बताया कि सोमवार 22 सितम्बर की शाम 6 बजे मंच पूजन और उद्घाटन के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। हर रोज रात 7:30 बजे से लीलाओं का मंचन होगा और दर्शकों को रामायण काल के अद्भुत प्रसंगों का साक्षात्कार मिलेगा।

रामलीला समारोह में 22 सितम्बर को राम जन्म और ताड़का वध,23 सितम्बर को सीता स्वयंवर और परशुराम संवाद,24 सितम्बर को राम वनगमन व केवट प्रसंग,25 सितम्बर को भरत मिलाप,26 सितम्बर को शूर्पणखा प्रसंग और खर-दूषण वध, 27 सितम्बर को सीता हरण व जटायु मरण,28 सितम्बर को सुग्रीव मिलन व बालि वध,29 सितम्बर को लंका दहन,30 सितम्बर को अंगद पैठ व मेघनाद युद्ध,1 अक्टूबर को लक्ष्मण मूर्छा व कुंभकर्ण वध,2 अक्टूबर को रावण वध,भरत मिलन और श्रीराम राज्याभिषेक आकर्षण होगा।

इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण धनुष यज्ञ होगा,जिसे प्रदेश स्तरीय बाहरी कलाकार मंचित करेंगे। गांव में सजावट, रोशनी और भक्ति गीतों से उत्सव का माहौल तैयार है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाएं और धर्म की इस अनूठी परंपरा के साक्षी बनें।

Related Articles

Back to top button