बाढ़ में डूबे गांवों में पहुंचे रामलाल अकेला, सैकड़ों परिवारों तक पहुंचाई राहत

पीड़ितों का दर्द बांटा, बोले- संकट की घड़ी में जनता को अकेला नहीं छोड़ेंगे

महराजगंज, रायबरेली। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे परिवारों के बीच पूर्व विधायक रामलाल अकेला पहुंचे। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के अमावां ब्लॉक के लोदीपुर, धूगा, तिलक का पुरवा, दीवान का पुरवा गांवों में पहुंचकर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और सैकड़ों परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

अकेला ने रामरानी, तारादेवी, आशा देवी, लालती, संतोषा, गंगादेई, माया देवी, शिवदुलारी, फूलदेवी, गुड़िया, रामावती समेत सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को चावल, आटा, तेल, आलू, मसाला, साड़ी सहित जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

राहत सामग्री पाकर पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली।इस दौरान पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा, “बाढ़ ने गरीब और मेहनतकश परिवारों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़े होने का है। जब तक प्रभावित परिवारों की मुश्किलें कम नहीं होतीं, हम उनके बीच रहकर हरसंभव मदद करते रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि “जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया है और संकट के समय जनता के साथ खड़ा होना हमारा फर्ज है। किसी भी पीड़ित परिवार को मदद की जरूरत होगी तो उसकी आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।”

पूर्व विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रियता दिखाने पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एडीएम तथा सदर व महराजगंज एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के लगातार क्षेत्र में पहुंचने और स्थिति पर नजर रखने से पीड़ितों तक राहत पहुंचाने में तेजी आई है।राहत वितरण के दौरान बछरावां चेयरमैन रामजी, माता फेर सिंह, लालचंद्र, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण सिंह, राजू प्रधान, मोंगा सिंह, निजाम मंसूरी, अभिषेक यादव, रघुराज यादव, सुरेश यादव, रामबहादुर पासी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।मुश्किल की घड़ी में पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत बांटने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

Related Articles

Back to top button