बांग्लादेश ने भारत को दिया सबसे बड़ा झटका, PAK संग मिल कर दी ये खतरनाक तैयारी

दक्षिण एशिया के हवाई दायरे में बड़ा उलटफेर होने वाला है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता न सिर्फ दोनों देशों की सेनाओं को मजबूत करेगा बल्कि पूरे क्षेत्र की शक्ति संतुलन को हिला सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह सौदा पक्का हुआ तो पूर्वी बॉर्डर पर तनाव बढ़ सकता है। खासकर भारत के लिए यह चिंता की घंटी है क्योंकि बांग्लादेश की पुरानी फ्लीट को नया दम मिल जाएगा।
बांग्लादेश की पुरानी मशीनें अब कमजोर पड़ रही
बांग्लादेश एयरफोर्स के पास F-7, MiG-29 और Yak-130 जैसे पुराने विमान हैं। ये मॉडर्न जंग के मैदान में पीछे रह जाते हैं। तकनीक पुरानी हो चुकी है और रखरखाव भी मुश्किल। ढाका सरकार अब सस्ते लेकिन ताकतवर विकल्प तलाश रही है। जनवरी 2025 से ही JF-17 थंडर की जांच शुरू हो गई थी। इसमें हथियार सिस्टम, लागत और पायलट ट्रेनिंग सब देखा गया। कम बजट में आधुनिक ताकत चाहिए इसलिए पाकिस्तान का यह ऑफर फिट बैठता है।
दुबई एयरशो में गुप्त समझौता
दुबई एयरशो 2025 के दौरान पाकिस्तान ने एक दोस्त देश को JF-17 थंडर ब्लॉक 3 बेचने का MoU साइन किया। नाम छिपाया गया लेकिन रिपोर्ट्स बांग्लादेश की ओर इशारा कर रही हैं। डिफेंस सिक्योरिटी एशिया के अनुसार 16 से 24 विमान का सौदा 400 से 700 मिलियन डॉलर में हो सकता है। यह बांग्लादेश एयरफोर्स का अब तक का सबसे बड़ा खरीद होगा। तख्तापलट के बाद नई सरकार ने पाकिस्तान और चीन से रक्षा रिश्ते गहरे किए हैं।
इस देश में सत्ता परिवर्तन लाने की तैयारी कर रहा है अमेरिका
JF-17 की ताकत जो बदल देगी खेल
JF-17 थंडर ब्लॉक 3 4.5 जनरेशन का मल्टीरोल फाइटर है। चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन और पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स ने मिलकर बनाया। इसकी खासियत कम कीमत, एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स और आसान मेंटेनेंस है। हवा से हवा या जमीन पर हमला दोनों में माहिर। मारक क्षमता 3400 किलोमीटर से ज्यादा। टेकऑफ वजन 13500 किलोग्राम। सर्विस सीलिंग 50000 फीट तक। पश्चिमी जेट्स की आधी कीमत में मिलती है।
भारत के लिए खतरे की घंटी
यह सौदा भारत की नजरों में चुभ रहा है। पूर्वोत्तर सीमा पर सुरक्षा का संतुलन बिगड़ सकता है। पाकिस्तान और बांग्लादेश की नजदीकी से क्षेत्रीय तनाव बढ़ेगा। लेकिन भारत हमेशा सतर्क रहता है। अपनी ताकत से जवाब देना जानता है। अगर कोई गलत नीयत तो साफ संदेश दे दिया जाता है।



