बैनामा लेखक के बस्ते फौजी का नगदी भरा बैग चोरी

35 हजार की नगदी जरूरी दस्तावेज भी हुए गायब

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा में संचालित सब रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में बैनामा लेखक के बस्ते पर रखा सेना के जवान का नगदी और जरूरी दस्तावेज से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में करीब 35 हजार रुपये की नकदी के साथ सेना से जुड़े जरूरी दस्तावेज और परिवार के सदस्यों के पहचान पत्र रखे थे। पीड़ित ने भरथना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इकारपुर निवासी पीड़ित फौजी अनकेत यादव पुत्र सुरेश चंद्र ने पुलिस को दिए एक शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह प्लॉट का बैनामा कराने के लिए बैनामा लेखक सुखवीर सिंह यादव के बस्ते पर पहुंचे थे। बैनामे की कागजी कार्रवाई के दौरान उन्होंने अपना पॉलीथिन का बैग उन्हीं के बस्ते पर रखा था,इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति बैग चोरी कर ले गया।

पीड़ित के अनुसार,बैग में करीब 35 हजार रुपये नकद,सेना का कैंटीन कार्ड,लिवर कार्ड,आधार कार्ड,पैन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस,दो एटीएम कार्ड, पत्नी का आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात रखे थे। काफी खोजबीन के बाद भी बैग का पता नहीं चला।
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर बैग बरामद कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button