फाल्ट दुरुस्त होते ही केबल बॉक्स जलकर फटा

केई घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

जसवंतनगर,इटावा।जसवंतनगर क्षेत्र में बीते दिन शनिवार सुबह करीब सात बजे रोस्टिंग के बाद सुबह 10 बजे बिजली सप्लाई शुरू हुई तो रायनगर से जसवंतनगर आने वाली 33 केवी लाइन का जंपर जल गया। इससे लाइन ब्रेकडाउन हो गई। बिजली विभाग की टीम ने दोपहर तक पेट्रोलिंग करने के बाद किसी तरह लाइन चालू की,लेकिन महज पांच से दस मिनट बिजली आपूर्ति चलने के बाद ही 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स जलकर फट गया। इसके बाद दोबारा आपूर्ति बंद हो गई।

बिजली गुल होने से बलरई,जुगोरा,बहादुरपुर, निजामपुर,राजपुर, धरवार,बीबामऊ, तिजोरा,बाऊथ,नगला विशुन,नागरी,अजबपुर, कोकाबली,अंडावली, पीहरपुर,सरामई,घुराह और जाखन समेत एक सैकड़ा से अधिक गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस संबंध में एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण फीडर की 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स जल गया है। उसे ठीक कराने का काम कराया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button