एआरपी डॉ. विनीत त्रिवेदी चुने गए संघ के संरक्षक

होटल दीप में संपन्न हुई एआरपी संघ की बैठक, अध्यक्ष

रायबरेली। विद्यालयों की शिक्षण गुणवत्ता पर नजर रखने वाले एआरपी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय होटल दीप में अत्यंत उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, एकजुट और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति एवं पूर्ण सहमति से डॉ. विनीत त्रिवेदी को एआरपी संघ का संरक्षक चुना गया। इस निर्णय पर संघ के अध्यक्ष गौरव दीप एवं उपाध्यक्ष जगलाल ने अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही संरक्षक मंडल के अन्य सम्मानित सदस्यों में स्वदेश रमण त्रिपाठी, हरीश चंद्र पांडे एवं सतीश चौरसिया ने भी इस चयन का स्वागत करते हुए अपनी सहमतिके दर्ज कराई।

नवनिर्वाचित संरक्षक डॉ. विनीत त्रिवेदी के मनोनयन पर संघ के सभी उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से बधाई दी और संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर हरिचन्द्र पांडेय सहित अन्य एआरपी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button