एंबुलेंस कर्मियों को मिला प्रशिक्षण
लखनऊ टीम ने आपात सेवा का दिलाया प्रशिक्षण

जसवंतनगर,इटावा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों को लखनऊ से आई टीम ने आपातकालीन सेवाओं का प्रशिक्षण दिया।
ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में ईएमएलसी टीम के हरिकिशोर ने एंबुलेंस कर्मियों को आपात स्थिति में उपकरणों के सही उपयोग और मरीज की प्राथमिक देखभाल के तरीके बताए।
उन्होंने बताया कि मरीज तक पहुंचने से पहले आपात स्थिति में एंबुलेंस आने से पहले दी जाने वाली आवश्यक चिकित्सा सलाह”देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। एंबुलेंस में पहुंचते ही मरीज के वाइटल चेक कर ईआरसीपी की मदद लेने पर जोर दिया गया। साथ ही इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर से समन्वय बनाए रखने की भी बात कही गई।
प्रशिक्षण में मौजूद ईएमटी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उपेंद्र राजपूत, कुलदीप, अनुरोध प्रताप सिंह, सपना, अखायराम आदि ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे मरीजों को और बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर हैं।



