अमावां में एक दिन की बीडीओ बनी नवोदय में चयनित छात्रा

उच्च प्राथमिक विद्यालय हिलगी की छात्रा बनी एक दिन बीडीओ

रायबरेली। मिशन शक्ति -05 के तहत बेटियों को स्वालंबन और मजूबत बनाने के इराधे से प्रशासनिक अधिकारी का दायित्व दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अमावां ब्लॉक की खण्ड विकास अधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय हिलगी की छात्रा रेशमी बनी। रेशमी का चयन नवोदय विद्यालय में क्लॉस-09 में चयन होने के बाद उन्हें बीडीओ संदीप सिंह ने एक तोहफे के तौर पर करीब दो घण्टे तक अपने पद की जिम्मेदारी दी।

मिशन-05 में एक अनूठी पहल के तहत बीडीओ बनी रेशमी को खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने अपने कामकाज से वाकिफ कराया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति योजना महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन प्रदान करने का एक व्यापक कार्यक्रम है। इसी के तहत ‘एक दिन का बीडीओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

छात्रा रेशमी ने बीडीओ की कुर्सी संभालने के इस दौरान जनता ने विभिन्न प्रश्न पूछे। छात्रा ने अपनी जानकारी के आधार पर सभी प्रश्नों का बेबाकी से जवाब दिया। छात्रा ने संबंधित अधिकारियों से पत्रावली तलब कर उनकी पड़ताल की और फाइलों को गंभीरता से देखते हुए आगे बढ़ाया। छात्रा ने मौके पर कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने का निर्देश भी दिया।

शिक्षक रितेश और मीना ने बताया कि छात्राएं बीडीओ की भूमिका में काफी उत्साहित और प्रसन्न दिखीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां बालिकाओं के विकास में सहायक हैं। इस मौके पर महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button