एक और मुस्कान, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के टुकड़े-टुकड़े किए

Sambhal murder case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए भयानक ‘मुस्कान-सौरभ’ मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। यह केस अभी खत्म ही हुआ था कि अब संभल जिले में भी ऐसी ही चौंकाने वाली घटना हुई है। एक पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए बॉडी के टुकड़े-टुकड़े करके अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए।

आखिर हुआ क्या था?

सोमवार को संभल के ईदगाह इलाके में पटरोआ रोड पर एक पॉलीथीन बैग में इंसानी शरीर के अंग (human body parts found) मिलने से सनसनी फैल गई। बैग में कटा हुआ हाथ और शरीर के कुछ हिस्से थे, मगर सिर गायब था। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और मरने वाले की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी।

हाथ पर ‘टैटू’ ने खोला राज

पुलिस को हाथ पर एक टैटू मिला। यह टैटू क्राइम को सुलझाने में एक अहम कड़ी साबित हुआ। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मोहल्ला चुन्नी की रूबी नाम की महिला ने 18 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति राहुल लापता है।

शक होने पर पुलिस ने रूबी को पूछताछ के लिए बुलाया। शुरू में उसने गोलमोल जवाब दिए, मगर जब पुलिस ने उससे सख्त भाषा में पूछताछ की, तो उसने मुंह खोला और हत्या की बात कबूल कर ली। रूबी ने माना कि उसने अपने बॉयफ्रेंड गौरव की मदद से राहुल की हत्या की थी।

मेरठ मर्डर केस को आधार बनाया गया

आरोपियों ने जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया। जैसे मुस्कान ने मेरठ में सौरभ की हत्या करके उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे, वैसे ही दोनों ने राहुल की भी हत्या करने की योजना बनाई थी। राहुल की हत्या उसके घर में की गई और फिर शव के टुकड़े-टुकड़े करके, बैग में भरकर शहर में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए गए।

मुर्गा बनाया, नाक रगड़वाई; कचरा बीन रहे बच्चों को बेरहमी से पीटा

कुछ हिस्से अभी भी गायब

फोरेंसिक टीम ने राहुल के घर से सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने रूबी और गौरव दोनों को अरेस्ट कर लिया है। हालांकि, राहुल का सिर और शरीर के दूसरे ज़रूरी हिस्से अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है और हत्या में इस्तेमाल हथियारों को ज़ब्त करने का काम चल रहा है। इस घटना से पूरे संभल इलाके में डर और गुस्से का माहौल है।

Related Articles

Back to top button