‘‘समर कैम्प‘‘ में सभी जूनियर छात्र-छात्राएं कर सकेंगे प्रतिभाग
आठ दिवसीय समर कैम्प 24 से 31 मई तक चलेगा

भरथना,इटावा। भरथना कस्बा के मुहल्ला बृजराज नगर स्थित शिक्षण संस्था कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी-संस्कृती इंटरनेशनल द्वारा 24 मई से 31 मई तक ‘‘समर कैम्प- 2026‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। यह 8 दिवसीय समर कैंप किसी भी विद्यालय के जूनियर छात्र-छात्राओं के लिए मनोरंजन,रचनात्मकता और नई सीख का शानदार मंच बनेगा। कैंप के आयोजन का प्रतिदिन समय प्रातः 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक रहेगा।
उक्त आशय की जानकारी संस्था निदेशक अंकित यादव ने देते हुए बताया कि समर कैंप में ड्रॉइंग एवं कलरिंग,हैंडराइटिंग और क्रिएटिव राइटिंग,जीके क्विज,स्पोर्ट्स एवं आउटडोर गेम्स,पूल एक्टिविटीज,कुकिंग विदाउट फायर,आर्ट एंड क्राफ्ट,कराटे एवं सेल्फ-डिफेंस,एयर गन शूटिंग,डांस,म्यूजिक और टैलेंट हंट जैसी कई रोचक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष विशेष रूप से आर्ट्स,क्राफ्ट्स और अधिकतर इंडोर एक्टिविटीज पर फोकस रखा गया है,ताकि छात्र-छात्राएं खेल-खेल में शिक्षण कार्य भी सीख सकें,और आत्मविश्वास बढ़ा सकें साथ ही अपनी प्रतिभा को निखार सकें। कैंप में भाग लेने वाले प्रत्येक छात्रों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
श्री यादव ने बताया कि इस समर कैंप में किसी भी विद्यालय के जूनियर छात्र-छात्राएं प्रतिभाग ले सकते हैं। 5 से 14 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित यह कैंप छात्रों को नए दोस्त बनाने,नई गतिविधियाँ सीखने और यादगार अनुभव पाने का अवसर देगा।



