शिक्षकों पर टीईटी लागू करने का अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने किया विरोध 

राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,मुख्य न्यायाधीश,नेता प्रतिपक्ष व मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से भेजा ज्ञापन

लखनऊ,अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में घोषित महा अभियान 9 मार्च से 15 मार्च तक महामहिम राष्ट्रपति,माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने के कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक एवं प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी अजय सिंह,अनुराग सिंह,रश्मि सक्सैना,जया बिष्ठ,दिनेश सिंह, सौरभ चतुर्वेदी एवं विशेष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील रस्तोगी की उपस्थिति में टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु राष्ट्रपति,मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय,प्रधानमंत्री,नेता प्रतिपक्ष एवं मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेज कर मांग की है|

Related Articles

Back to top button