वायरल बुखार से सभी नागरिक रहे सावधान, बहुआयामी संस्था से परवेज आलम ने सभी नागरिकों से की अपील

लखीमपुर खीरी – बरसात का मौसम चल रहा है बरसात में मच्छर बहुत बढ़ जाते हैं जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे बुखार का खतरा बढ़ता जाता है अभी जल्द ही वायरल बुखार दो मरीजों में H1 N1 की पुष्टि हुई है मौसम में बदलाव के बीच जिले में इन्फ्लुएंजा के मामले सामने आने लगे हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है परवेज आलम ने बताया है कि जिले में दो मरीजों में H1N1 की पुष्टि है।
उन्होनें कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन सावधानी और समय पर इलाज जरूरी है फ्लू बहुत तेजी से फैलने वाला वायरल बुखार है। खांसी छींक से अधिक से अधिक फैलता है जैसे जब फ्लू वाला व्यक्ति खांसता, छींकता या बात करता है, तो उसके मुंह से छोटे-छोटे वायरस वाले कण हवा में आ जाते हैं। पास में खड़ा दूसरा व्यक्ति सांस लेता है तो उसे फ्लू हो जाता है।
वायरस टेबल, दरवाजे के हैंडल, मोबाइल, बस की सीट पर 24 घंटे तक जिंदा रहता है। आपने वो जगह छुई और फिर वही हाथ नाक या मुंह पर लगा लिया, तो वायरस अंदर चला जाता है।
इससे बचने से सबसे आसान तरीका मास्क पहनना, हाथ धोना और बुखार वाले व्यक्ति से 3-4 फीट की दूरी रखना, और इसके अलावा एक और सभी नागरिकों को सावधानी रखनी चाहिए, जैसे अपने घर के आस पास कूलर, गमले, टायर, बोतल, छत पर पानी न जमा होने दे ! ये सभी बाते सभी नागरिकों को याद रखनी चाहिए



