मिशन शक्ति के अंतर्गत एक दिन की प्रिंसिपल बनी अलायरा

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद: एएम पब्लिक स्कूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल की सर्वोच्च अंक प्राप्त अलायरा चौधरी को एक दिन की प्रिंसिपल बनाया गया।
मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सभा में प्रधानाचार्य शाह आलम रौनक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति के तहत बच्चियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं और बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी बताया।
अभिनव सैनी ने कहा मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सशक्त बनाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और सरकार बच्चियों को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर अभिनव सैनी ने भी बच्चियों को सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया।



