ajmer jaipur highway accident: दो घंटे तक फटे 200 सिलेंडर, जानें कैसे हुआ भयानक हादसा

ajmer jaipur highway accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक मर्तबा फिर से दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। यहां एक टैंकर की टक्कर से सिलेंडर से भरे एक ट्रक में आग लग गई। इस घटना के बाद सड़क पर करीब दो घंटे तक रह-रह कर विस्फोट होता रहा। कई सिलेंडर तो ब्लास्ट के बाद उछल कर दूर खेतों में जाकर गिरे और धमाकों की आवाज 10 किलो मीटर तक सुनाई दी। इस विस्फोट में एक शख्स जिन्दा जल गया।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जयपुर ग्रामीण के मोजमाबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेंकिंग चल रही थी, तभी केमिकल ले जा रहे टैंकर के ड्राइवर की नजर आरटीओ पर पड़ गई और चेकिंग से बचने के लिए उसने गाड़ी पास में स्थित एक ढाबे की तरफ मोड़ दी, मगर वह संतुलन खो बैठा वहां खड़े सिलेंडर से भरे एक ट्रक में टक्कर मार दी।

ये भिड़ंत इतनी तेज थी कि, केमिकल ट्रक में भरे सिलेंडर के सपंर्क में आ गये और उसमें आग लग गई जिससे एक-एक करके सभी सिलेंडर फटने लगे और तेज विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देने लगी। आलम ये था कि फटने के बाद सिलेंडर 500 मीटर दूर स्थित खेतों में जाकर गिर रहे थे। इस घटना के एक व्यक्ति जिन्दा जल गया जबकि दो घायल हुए हैं।

7 किमी तक लगा जाम (ajmer road accident)

कहा जा रहा है कि ट्रक में ढाई सौ से अधिक सिलेंडर रखे थे, जिनमें से दो सौ सिलेंडर करीब दो घंटे तक फटते रहे हैं। इस घटना से आसपास के इलाकों में दहशत फ़ैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और दूदू, बगरू व किशनगढ़ से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया था, जिससे सात किलो मीटर से अधिक दूरी तक का जाम लग गया। ऐसे में पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा।

Coldrif Cough Syrup: सांसों को तोड़ता सिरप, कंपनी और तंत्र दोनों में कौन जिम्मेदार

ajmer jaipur highway accident
ajmer jaipur highway accident

2024 में भी हुआ था ऐसा ही हादसा (jaipur ajmer accident)

गौरतलब है कि, पिछले साल यानी 20 दिसंबर 2024 में भी जयपुर-अजमेर नेशनल हाइवे पर ऐसा ही रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ था। उस वक्त यहां भांरकोटा इलाके में केमिकल से भरे दो ट्रक आप में टकरा गये थे, जिससे आग लग गई थी और घंटों भयंकर विस्फोट हुआ था। इस हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी और 80 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Related Articles

Back to top button