जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की कार्यशैली की हो रही प्रशंसा, समाधान दिवस में शिकायत कर्ताओं को मिला त्वरित न्याय
लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने नायब नाजिर को किया निलंबित, मचा हड़कंप

महराजगंज, रायबरेली। शनिवार को पहली बार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर्ताओं को त्वरित में न्याय मिला। शनिवार को जनसुनवाई के दौरान एक 75 वर्षीय वृद्ध की शिकायत की तहकीकात करने पर डीएम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में तैनात नायब नाजिर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शनिवार को जनसुनवाई के लिए तहसील पहुंची जिलाधिकारी हर्षिता माथुर तब सख्त नजर आई ज़ब राजामऊ बछरावा निवासी बुजुर्ग दुर्गा प्रसाद तिवारी (75 वर्ष) नें बताया की एसडीएम कोर्ट में बटवारा की फ़ाइल एक वर्ष से आर्डर पर लगी होने के बावजूद नायब नाजिर द्वारा दौड़ाया जा रहा जिस पर डीएम नें नायब नाजिर शिशुपाल को बुला कर मामले की जानकारी ली जिस पर गोल मोल जवाब मिलनें से असंतुष्ट डीएम नें बुजुर्ग की फ़ाइल अपने सामने ही नायब नाजिर से मंगा ली।
मामले में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम नें तत्काल प्रभाव से नायब नाजिर को निलंबित कर दिया जिससे कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पूरे बहेलिया मजरे बल्ला गांव निवासिनी रूपरानी पत्नी विनोद द्वारा चंदापुर चौराहे पर एक्सीडेंट होने पर इलाज का पैसा न होने की बात कही, जिस पर डीएम द्वारा सीएचसी अधीक्षक गणनायक पांडे को तत्काल घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए।
अन्य शिकायतो में कस्बे की गीता, सोनी, सुमन कुमारी नें डीएम को बताया की प्रधानमंत्री आवास की जांच हुए बिना उनके आवास को अपात्र घोषित कर दिया गया। कस्बे निवासी दीपक वर्मा नें बताया की चेक मीटर रसीद कटने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा चार माह से चेक मीटर नहीं लगाया जा रहा। कसरावा निवासी रामकिशुन नें डीएम को बताया की जीवित होने के बावजूद ग्राम विकास अधिकारी नें वृद्धा पेंशन में मृतक की रिपोर्ट लगा दी, जिससे तीन वर्षो से पेंशन बंद है।
ज्योना निवासी वीरेंद्र कुमार द्वारा मौजूदा प्रधान पर पैसा निकाल कागजो में कूड़ा गाडी चलाने का आरोप लगाया। वहीं आर्य नगर निवासी केके जायसवाल द्वारा भूमिधरी जमीन पर नगर पंचायत द्वारा सड़क बनवाने की शिकायत की।
अटरा निवासी प्रदीप वाजपेई द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध रूप से ग्राम प्रधान द्वारा बिना कार्य योजना इंटरलाकिंग रोड निर्माण की शिकायत की गयी जिस पर डीएम नें पांच दिवस में इंटरलाकिंग हटाए जाने के निर्देश दिए है। इस मौके पर सीएमओ डा. नवीन चंद्रा, बीएसए राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, एसडीएम गौतम सिंह, सीओ प्रदीप कुमार, बीडीओ वर्षा सिंह, महराजगंज कोतवाल जगदीश यादव सहित दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



