किशोरी को भगाले जाने में आरोपी गिरफ्तार

एक माह बाद किशोरी हुई बरामद

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शनिवार,2 मई को पुलिस टीम ने अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र कुंवर पाल निवासी हाजीपुर,थाना स्याना,जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि वह करीब एक माह पूर्व एक नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था।

पुलिस के अनुसार,मामले में धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही तलाश के बाद आरोपी बस स्टैंड चौराहे से दबोच लिया गया और पीड़िता को बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button